फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अनाथ हुए 18 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना महामारी ने तमाम बच्चों से उनके माता-पिता को छीन लिया है। प्रदेश सरकार इनके भरण-पोषण की व्यवस्था कर रही है। अमर उजाला ने भी ऐसे बच्चों की पहचान का अभियान शुरू किया है। जिले में ऐसे बच्चों को लाभान्वित करने के लिए जिला प्रोबेशन दफ्तर में जानकारी एकत्र की जा रही है। अभी तक विभाग ने 18 बच्चों की सूचना जुटाई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने जिले में जिन बच्चों से उनके माता-पिता को छीन लिया है, अमर उजाला ने ऐसे बच्चों की पहचान का अभियान शुरू किया है। अमर उजाला ऐसे जरूरतमंद बच्चों व सरकार के बीच सेतु बनकर उन्हें मदद दिलवाने का प्रयास करेगा। सरकार ने संबंधित बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आदेश जारी किया है। इसके लिए आवेदन जिला प्रोबेशन अफसर के दफ्तर में जमा किए जा सकते है। जिला प्रोबेशन अफसर अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि 18 बच्चों की सूचना जुटाई गई है।
संबंधित बच्चों के संबंध जानकारी की जा रही है। इन्हें लाभान्वित करने के लिए शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के बारे अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वह अमर उजाला के नंबर 9415055355 पर व्हाट्सएप के जरिये बताए। जिला प्रोबेशन अधिकारी के फोन नंबर 9450676653 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें