फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस करोड़ से बनेगा गोड़ैचा-रामपुर मथुरा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य चालू, ग्रामीणों में खुशी की लहर
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। गोड़ैचा से रामपुर मथुरा मार्ग का उच्चीकरण व चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया। पहले चरण में 20 करोड़ 34 लाख की लागत से चौदह किलोमीटर मार्ग का निर्माण होगा। निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इससे रामपुर मथुरा के सैकड़ों तथा बाराबंकी के तमाम गांवों को सीतापुर जाने में भारी सहूलियत मिलेगी।

मालूम हो कि गोड़ैचा से रामपुर जाने वाला संपर्क मार्ग बेहद खराब हो गया था। वर्षों से बदहाल पड़े इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। क्षेत्रवासी इस मार्ग के निर्माण की मांग लंबे अर्से से कर रहे थे। यह मार्ग बाराबंकी से रामपुर मथुरा होकर गोड़ैचा से सीतापुर जनपद को सीधे जोड़ता है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गोड़ैचा से रामपुर मथुरा तक 14 किमी. मार्ग का चौड़ीकरण व उच्चीकरण किया जाना है। जिसके लिए 20 करोड़ 34 लाख 34 हजार छह सौ उन्तीस रुपये स्वीकृत हुए है। शासन द्वारा उक्त मार्ग का निर्माण कार्य कराने के लिए ऋषिका कॉन्स्ट्रक्शन मथुरा को टेंडर दिया गया है।

कंपनी द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण का कार्य मानक के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण ढंग से शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार हो रहे कार्य का निरीक्षण व परीक्षण किया जा रहा है। उक्त मार्ग का निर्माण शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी है।
विज्ञापन


इस मार्ग के निर्माण से बहादुरगंज, बेलहरा, रामपुर मथुरा, बांसुरा, फतुहापुर, तुतुहीपुर, हेतमापुर सहित बाराबंकी जिले के तमाम गांवों के हजारों लोगों को सीतापुर जाने में भारी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें