फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों का मासूम पर हमला, मौत

विज्ञापन
कुत्तों के हमले में मारा गया बच्चा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। जिले के महमूदाबाद इलाके में गुरुवार को एक बार फिर में आदमखोर कुत्तों के कहर बरपाने की घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के बेहटी इलाके में खेत की मेड़ पर बैठे पांच साल के मासूम को कुत्तों ने नोच कर मार डाला। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


महमूदाबाद के बेहटी निवासी रामनाथ अपने पांच वर्षीय बेटे प्रियांशु को साथ लेकर गुरुवार को खेत गये थे। बेटे को खेत की मेड़ पर बैठाकर रामनाथ मेंथा लगाने लगे। कुछ देर बाद रामनाथ पानी लेने के लिये खेत से थोड़ी देर के लिये दूर चले गये। इसी बीच करीब छह कुत्तों के झुंड ने खेत की मेड़ पर बैठे प्रियांशु पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चा चीखने लगा।

जब तक लोग शोर सुनकर बच्चे को बचाने दौड़े तब तक कुत्ते बच्चे को बुरी तरह नोच चुके थे। स्थानीय लोग बच्चे को बचाने के लिए कुछ कर पाते, इससे पहले ही मासूम की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्तों ने मासूम के शरीर को बुरी तरह से नोच डाला था। जिससे उसका शरीर काफी क्षतविक्षत हो गया था। इधर इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत हैं, उन्हें अब अपने बच्चों को लेकर चिंता सताने लगी है। 
विज्ञापन


घटना के बाद जागा प्रशासन
कुत्तों के हमले से मासूम की मौत के बाद अब प्रशासन जागा है। घटना के बाद एसडीएम अमित भट्ट ने मृतक बच्चे के घर पहुंच परिवार वालों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने कहा कि नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी, वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी को टीम बनाकर नगर पालिका क्षेत्र के सभी आवारा कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें