फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना इलाके में पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मृतक के घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाक्षेत्र के आदिलपुर गांव में रहने वाला अरुण कुमार (22) पुत्र सोबरन शनिवार की दोपहर सुसुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव के बाहर एक बाग में पेड़ पर उसका शव गमछे के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया।

शव बरामद होने की खबर से इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतक के घरवाले घटना का कारण बता पाने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें