फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ से बनेगा सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
टेडवा चिलौला के डंपिंग ग्राउंड पर होगी चारदीवारी
विज्ञापन

सीतापुर। शहर से निकलने वाले कूड़ा निस्तारण की अब समस्या दूर होगी। नैपालापुर के टेडवा चिलौला डंपिंग ग्राउंड पर सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इसके जरिए रोजाना कूड़ा का निस्तारण किया जाएगा। इससे पहले डंपिंग ग्राउंड के चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनवाई जाएगी।

इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर नगर पालिका ने कवायद प्रारंभ कर दी है। निर्धारित फर्म से डीपीआर मांगी गई है। शहर में रोजाना 55 से 60 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। लेकिन शहर में इस कूड़े के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


नैपालापुर इलाके में ग्राम टेड़वा चिलौला में डंपिंग ग्राउंड बना हुआ है। यहां पर रोजाना पूरे शहर का कूड़ा करकट डाला जाता है। इस ग्राउंड की बाउंड्रीवॉल भी नहीं है। इसकी वजह से आसपास के लोगों को काफी समस्या होती है। कूड़ा उड़कर उनके घर तक पहुंच जाता है। साथ ही शहर में इनके निस्तारण की कोई व्यवस्था भी नहीं है।

अब यह सब समस्याएं दूर होने वाली है। डंपिंग ग्राउंड पर सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम बनाया जाएगा। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सब केंद्र सरकार की तरफ से होगा। एनजीटी के मानक के अनुसार ही व्यवस्थाएं की जाएगी। वहीं ग्राउंड की चारदीवारी भी बनाई जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया शुरु हो गई है।

कितनी है आबादी
नगर पालिका सीतापुर की करीब दो लाख आबादी है। करीब 25 हजार शहर में मकान बने हुए हैं। इन घरों से रोजाना 55-60 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। यह वह कूड़ा है जो नगर पालिका द्वारा एकत्र किया जाता है।
विज्ञापन


जबकि तमाम ऐसा कूड़ा है जो लोग खाली पड़े प्लॉट में डालते हैं जिनकी गिनती इस कूड़े में नहीं होती है। इससे शहर में गंदगी फैली रहती है। अगर निस्तारण की व्यवस्था हो जाएगी तो यह सब समस्या दूर हो जाएगी। वहीं शहरी इलाके में भी कई जगहों पर नगर पालिका द्वारा कूड़ा डंप किया जाता है।

मांगी गई डीपीआर
टेड़वा चिलौला में सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए निर्धारित फर्म से डीपीआर मांगीं गई है। 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
-सुरेंद्र प्रताप, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें