फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर थानाक्षेत्र में हुआ हादसा, ट्रक पुलिस के कब्जे में
विज्ञापन

महराजनगर/मानपुर (सीतापुर)। थाना मानपुर इलाके में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।

तालगांव थानाक्षेत्र के धरमपुर में रहने वाला अमीर मोहम्मद (56) पुत्र खलील गुरुवार सुबह बाइक से किसी काम को लेकर बिसवां जा रहा था। रास्ते में जमालपुर पुल के करीब उसे एक परिचित आशाराम निवासी न्यामूपुर मिल गया। आशाराम भी उसके साथ बाइक पर सवार हो लिया।
विज्ञापन


कुछ दूर आगे चलते ही जमालपुर-भिठमनी साइफन के करीब एक मौरंग लदे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अमीर के घरवाले उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ चले गए। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान अमीर की मौत हो गई। उधर, हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उधर, बिसवां प्रतिनिधि के अनुसार बिसवां-रेउसा मार्ग पर गुरुवार की दोपहर पवन ईंट भट्ठे की ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर जहांगीराबाद जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से चालक अतीउल्ला, मजदूर निसार, छोटू व नईमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें