खैराबाद (सीतापुर)। आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर पालिका खैराबाद कार्यालय में छापा मारा। इसमें टीम ने पालिका पर विभिन्न आयकर स्रोतों द्वारा काटे गए टीडीएस खातों की जांच की। इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी खंगाले।
टीम ने परिषद के विगत 5 वर्षों के टीडीएस लेखा दस्तावेजों और आइटीआर का निरीक्षण किया। बाद में आयकर टीम ने पालिका पर 36 लाख आयकर बकाया होने का दावा किया है। आयकर अधिकारी सीपी श्रीवास्तव, प्रशांत शुक्ला, शिवदीप सिंह व केके सिंह ने नगर पालिका खैराबाद में छापा मारा। इसमें आयकर विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की।
टीम ने बताया कि विभिन्न आयकर स्रोतों पर काटे गए आयकर की जांच की जा रही है, यदि पालिका द्वारा विगत 5 वर्षों वर्षों में काटे गए टीडीएस और आयकर विभाग में फाइल किए गए आइटीआर सही नहीं पाए गए तो जांच के उपरांत नगर पालिका को आयकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा जाएगा। ईओ हृदयानंद उपाध्याय ने कहा कि आयकर टीम द्वारा उनके कार्यालय में आकर टीडीएस खातों की जांच की गई।