फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को सोते समय गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज से परिवारीजनों व ग्रामीणों के जाग जाने से हमलावर भाग गए। युवक को जख्मी हालत में सीएचसी रेउसा ले जाया गया।

सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के टपरापुरवा मजरा सीपतपुर में रहने वाला मयंकर यादव (22) गुरुवार रात घर के बाहर पड़ी टीन के नीचे लेटा था।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे सोते समय मयंकर को हमलावरों ने गोली मार दी। अचानक गोली की आवाज से घरवालों व ग्रामीणों की नींद खुल गई। सभी आवाज की दिशा में दौड़ पड़े। हमलावर गांव में हलचल देख भाग गए। परिवारीजन व ग्रामीण पहुंचे तो मयंकर को खून से लथपथ पाया।

आननफानन में उसे सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक के भाई लवलेश ने बताया कि गांव के ही रामनरेश की मयंकर से पुरानी रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन


इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया है। लवलेश ने रामनरेश व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि आरोपी सहित एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें