फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के पैतृक गांव ब्रह्मावली में आयोजित लोक कल्याण एवं जन स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनसे योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की गुजारिश की।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ डीएम शीतल वर्मा ने किया। इसके बाद उन्होंने मेले में सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुनकर उनका निदान कराएं।

विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के माध्यम से क्षेत्र की जनता को भागदौड़ से निजात तो मिलेगी ही, साथ ही एक ही प्रांगण में समस्त विभागों की समस्याओं का निस्तारण भी हो सकेगा। ब्लॉक स्तर पर ऐसे मेले का आयोजन होता रहा है। जबकि ग्रामीण स्तर पर लगाए गए मेले का लाभ आम जनता को ज्यादा मिलेगा।
विज्ञापन


मेले में पावर कॉर्पोरेशन ने सौभाग्य योजना में 43 विद्युत कनेक्शन पंजीकृत किए। जिला पूर्ति विभाग ने 19 राशन कार्ड आवेदनों का पंजीकरण किया। खंड विकास कार्यालय के स्टाल पर शौचालय के 125 व आवास के 251 आवेदन पंजीकृत हुए। कृषि विभाग के स्टाल पर 15 किसानों ने बीज लेने का पंजीकरण कराया।

बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने अपनी योजनाओं से जागरूक करने का स्टाल लगाया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार अभिमन्यु वर्मा, खंड विकास अधिकारी राजकुमार, अजय शुक्ला, रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें