फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से कंटीले तारों फैल गया था करंट
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में एक खेत के चारों तरफ लगे तारों पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से उनमें करंट फैल गया। गुरुवार सुबह अपने खेत में नित्यक्रिया के लिए गया अधेड़ इन तारों से उलझते ही हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारीजन अधेड़ की मौत का कारण पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही बता रहे हैं।

क्षेत्र के बहेरवां मजरा अमितिया निवासी मान सिंह ने अपने खेत में आवारा जानवरों से फसल की रक्षा के लिए कंटीले तार लगा रखे हैं। उनके ही खेत के ऊपर से बिजली की 11 हजार वोल्ट की लाइन निकली हुई है। बताया जाता है कि रात में बिजली का तार टूटकर गिर जाने से करंट खेत में लगे कटीले तारों में भी प्रवाहित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब मान सिंह खेत की तरफ नित्यक्रिया के लिए पहुंचा तो कटीले तारों में उलझ गया। तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें