फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फी, दूध व मावा के भरे गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों पर छापेमारी कर बर्फी, दूध व मावा के भरे नमूने
विज्ञापन

सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने रक्षाबंधन के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ शनिवार को भी छापेमारी अभियान जारी रखा। अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि एफएसओ प्रेम कुमार यादव ने कुतुबनगर के मावा मंडी से सत्तार अली के यहां से मावा का नमूना लिया।

एफएसओ संजय त्रिपाठी ने काजी टोला बिसवां में वकार अली की दुकान से डोडा बर्फी, एफएसओ अजय सिंह ने बिसवां में दीप कुमार की दुकान से बर्फी व प्रमोद कुमार वर्मा ने सरैंया कादीपुर महमूदाबाद में सोनपापड़ी का नमूना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह तक चले अभियान में 36 स्थानों पर छापे मारकर 41 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए गए हैं। इसके अलावा 32 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई है। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें