फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। वह घर में सो रहा था। उसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। उसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


तालगांव के ग्राम देवकली निवासी प्रकाश (45) किसान था। गुरुवार की रात घर में सो रहा था। बताया जा रहा है कि उसका घर खेत में ही बना है। आधी रात के वक्त न जाने कहां से एक जहरीला सांप घर में घुस आया। इससे पहले कि कोई उसको देख पाता। सांप ने चारपाई पर सो रहे प्रकाश को डस लिया। सांप के डसते ही देशराज की नींद खुल गई।

उसने परिवारीजनों को जगाकर बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। इस पर परिवारीजन गांव के ही कई लोगों से झाड़फूंक कराने लगे। लेकिन प्रकाश की हालत बिगड़ती ही गई। फायदा न होते देख परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें