फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नाधिकारी ने क्रय का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल गेट पर परखी गन्ना तौल प्रक्रिया
विज्ञापन


सीतापुर। चीनी मिल जवाहरपुर के मिल गेट कांटे का निरीक्षण मंगलवार को जिला गन्नाधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने किया। इस दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

जिला गन्नाधिकारी ने चीनी मिलों को निर्देशित किया गया है कि वह अधीनस्थ फील्ड स्टाफ/क्रय केन्द्रों पर तैनात तौल लिपिकों को निर्देशित करें कि गन्ना लाने वाले व्यक्तियों के अतिरिक्त अन्य कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से न रहे।

जांच के समय पाये जाने पर यह माना जाएगा कि उसके द्वारा अनाधिकृत रूप से गन्ना खरीद फरोख्त की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल गेट एवं क्रय केन्द्रों पर गन्ना ढुलाई में लगी बैलगाड़ी, ट्राली, ट्रकों में अनिवार्य रूप से रिफलेक्टर लगवाने, क्रय केन्द्रों पर तौल तिथि को ही गन्ना लाने तथा पूर्व से कोई ट्राली/बैलगाड़ी क्रय केन्द्रों पर खड़ी न कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें