पांच दिनों से अंधेरे में डूबा थानगांव
थानगांव(सीतापुर)। थानगांव कस्बे का ट्रांसफार्मर बीते पांच दिनों से खराब पड़ा है। इस वजह से कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप है। जानकारी देने के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
थानगांव कस्बा गांजरी क्षेत्र के प्रमुख कस्बों में से एक है। इस कस्बे में करीब पांच हजार की आबादी निवास करती है। पांच दिन पहले कस्बे को बिजली की सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर फुंक गया था। कस्बे के नागरिकों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से शिकायत की है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। कस्बे के नागरिक रामकिशोर, हरेराम, चंद्र प्रकाश, रामकुमार आदि का कहना है कि सरकार 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा तो करती है यहां पांच दिन बाूद भी ट्रांसफारमर नहीं बदला गया है। उधर जेई बीके सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी नहीं है।