फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर के दिखे पगचिह्न, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 25 Nov 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तंबौर के कनकारी गांव में गोबरहिया नाले के पास रविवार को जंगली जानवर के पगचिह्न दिखने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन मौके पर टीम नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव के कुछ लोेग नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे। तभी गोबरहिया नाले के पास जंगली जानवर के पगचिह्न दिखने पर सभी दहशत में आ गए। ग्रामीण तेंदुए के पगचिह्न होने की आशंका जता रहे हैं। डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान ने बताया कि यदि छह इंच से ज्यादा बड़े पगचिह्न हैं तो वह तेंदुए के हो सकते हैं। यदि छोटे पगचिह्न हैं तो फिर किसी अन्य जानवर हो सकते हैं। सूचना मिली हैं। मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें