फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में अलग-अलग सड़क हादसों में एक शख्स की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अटरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर विश्वास धर्मकांटे के सामने खड़े एक ट्रक में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से लखीमपुर की तरफ जा रही कार पीछे से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार अशोक (50) निवासी कृष्णानगर लखीमपुर की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा रियांशु गौतम तथा लखनऊ में रहने वाले दुर्गा प्रसाद घायल हो गए।

उधर, अटरिया-नीलगांव मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में सुमित निवासी उस्माइलापुर थाना रामपुर कलां, बबलू निवासी चैनपुर थाना अटरिया तथा अशोक कुमार निवासी चिन्तापुर थाना अटरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें