फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चौका नदी में मारा छापा, भागे खनन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पुकलैंड मशीन समेत 13 वाहन कब्जे में लिए
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे खनन पर आखिरकार पुलिस की नजर रविवार को पड़ ही गई। पुलिस ने दलबल के साथ चौका नदी के खनन वाले ठिकाने पर छापेमारी की मगर उसको देखते ही वहां पर खनन कर रहे माफिया वाहनों को मौके पर छोड़ भाग गए।

पुलिस ने तीन पुकलैंड मशीनों के साथ कुल 13 वाहनों को कब्जे में लिया है। वहीं कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी है। थानाध्यक्ष आरके सरोज ने पुलिस टीम के साथ धनावा के निकट चौका नदी घाट पर छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान वहां तीन पुकलैंड मशीन से खनन चल रहा था। पुलिस टीम को देखते ही खनन कर रहे लोग मौके से निकल भागे। जबकि उनके वाहन मौके पर ही रह गए। पुलिस ने मौके से तीन पुकलैंड मशीनें, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां पर अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसको लेकर छापेमारी की गई। वाहनों को कब्जे में लेने के साथ रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संत कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें