फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन बिना मान्यता के मिले 30 विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन बिना मान्यता के मिले 30 विद्यालय
विज्ञापन

- बीएसए बोले, सभी को जारी किया जाएगा नोटिस
सीतापुर। बिना मान्यता के जनपद में चल रहे अमान्य विद्यालयों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया। मंगलवार को करीब 30 विद्यालय संचालित होते मिले। अब इनकी संख्या एक सैकड़ा के करीब पहुंच गई है। बेसिक शिक्षा विभाग अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

जनपद में बिना मान्यता के धड़ल्ले से तमाम विद्यालय चल रहे हैं। यह विद्यालय बीईओ के संरक्षण में फल फूल रहे हैं। बीएसए अजय कुमार ने इनकी क्रास चेकिंग कराए जाने का निर्णय लिया था। सभी बीईओ व जिला समन्यवकों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए इनकी ड्यूटी लगाई गई थी। पहले दिन करीब 50 से अधिक विद्यालय चलते मिले थे। दूसरे दिन 30 विद्यालय चल रहे थे। इनके पास मान्यता का कोई प्रमाणपत्र नहीं मिला। अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अजय कुमार ने बताया सभी जगहों से अभी सूची प्राप्त नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर सभी को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें