रीजेंसी स्कूल में आज लगेगी पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले होगा कार्यक्रम
डीएम व एसपी करेंगे भागीदारी
सीतापुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को रीजेंसी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला लगेगी। इस कार्यक्रम में डीएम और एसपी छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कायम करेंगे और उन्हें सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देंगे। इसके अलावा स्कूली छात्राओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित पुलिस विभाग की सेवाओं से भी रूबरू कराएंगे। यह कार्यक्रम बुुधवार को पूर्वांह 11 बजे होगा। समारोह में डीएम सारिका मोहन व एसपी मृगेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीतापुर जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर चयनित विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बुधवार को रीजेंसी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला लगेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम सारिका मोहन व एसपी मृगेन्द्र सिंह भागीदारी करेंगे। समारोह में छात्र-छात्राओं को यातायात संबंध नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने को प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, महिला कोतवाल रेणु सिंह, टीएसआई रमेश चंद्र यादव मौजूद रहेंगे।