फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 160 क्विंटल हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धान खरीद के पहले दिन गुरुवार को शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी के दो केंद्रों पर 160 क्विंटल खरीद की गई। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने किसानों के धान की नमी की जांच करने बाद खरीद का श्रीगणेश किया। जिले के अन्य क्रय केंद्रों पर पहले दिन सन्नाटा ही पसरा रहा। यहां खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

अन्नदाताओं से धान खरीदने के लिए जिले में 94 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनका अनुमोदन डीएम ने किया था। केंद्रों पर धान की खरीद का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। इसके लिए क्रय केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाएं की गईं हैं।
धान में नमी की जांच के लिए मशीन, कांटा सहित बोरों आदि की व्यवस्था के बीच शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी के दो क्रय केंद्रों पर ही धान खरीदा गया। यहां स्थित खाद विभाग के मंडी प्रथम केंद्र पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अखिलेश तिवारी ने किसान अमृत पाल सिंह द्वारा लाए गए धान की नमी की जांच मशीन से की। इसके बाद सरदार अमृत पाल सिंह का 80 क्विंटल धान खरीदा गया।
विज्ञापन

सीतापुर द्वितीय केंद्र पर भी अन्नदाता से 80 क्विंटल धान खरीदा गया। इस तरह पहले दिन मात्र 160 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी। अन्य क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई। वहां सन्नाटा ही पसरा रहा। इस बार सभी एजेंसियों द्वारा भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जाएगा।
शासन द्वारा घोषित धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन 1868 रुपये व ग्रेड ए 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए ओटीपी आधारित कृषक पंजीकरण की सुविधा विभागीय वेबसाइट पर कराई गई है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं हैं। पहले दिन सीतापुर मंडी में 160 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें