फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 16 सेंटर

Thu, 16 Jul 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जिले भर में 16 सेंटर तय किए गए हैं। इन सेंटरों पर परीक्षार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, बांसुरा, नीलगांव, सांडा, मछरेहटा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमलापुर, महमूदाबाद, लहरपुर, सीतापुर, खैराबाद, मिश्रिख, महोली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियामऊ, थानगांव, रजवापुर, महोली शामिल है। इन सेंटरों पर परीक्षार्थी अपने समस्त प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन करेंगे।

उसके बाद प्रधानाचार्य एकमुश्त शुल्क कोषागार में जमा करेंगे। यह कार्रवाई 25 जुलाई तक पूर्ण करनी है। उन्होंने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 5 सितंबर तक प्रत्येक दशा में ऑनलाइन मुद्रित कॉपी सहित अन्य अभिलेख कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें