फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ माइनर कटने से चालीस बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र से गुजरी तेंदुआ माइनर पानी के दबाव के चलते लगभग 3 मीटर माइनर कट गई। जिससे पानी आसपास के खेतों में भर गया। करीब 40 बीघा मेंथा की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में तेेदुआ माइनर निकली गई। एकाएक यह माइनर दर्जिनपुरवा के पास पानी के दबाव से कट गई। इससे माइनर का पानी क्षेत्र के किसान गोकरन, इस्माइल, श्रीराम, हरिपाल, विजयपाल आदि के खेतों में पानी भर गया। इससे करीब 40 बीघा मेंथा फसल जलमग्न हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि जब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है तो यह नहरें सूखी पड़ी रहती हैं और जब कभी पानी आता भी है तो नहरों के किनारे इतने कमजोर हैं कि जगह-जगह से नहर कट जाती है। जिससे कि किसानों के खेतों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम दर्जिनपुरवा के पास माइनर कटन से पानी दर्जिनपुरवा के साथ ही नौवाताल, ऊंचाखेरसरैयां आदि ग्रामों के खेतों में भर गया है। नहर विभाग के जेई मयंक त्रिपाठी ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है। जल्द ही नहर पटरी ठीक कराकर नहर चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें