फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ होगी अविश्वास प्रस्ताव की परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के दो ब्लॉक लहरपुर और हरगांव के प्रमुख के खिलाफ अब विश्वास प्रस्ताव की परेड होगी। दोनों ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ सदस्यों ने हलफनामा देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया था।
विज्ञापन


जांच के बाद डीएम ने दोनों ब्लॉकों के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक मुख्यालय पर 11 व 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड होगी।

इसे लेकर सभी बीडीसी सदस्यों को नोटिस भेज दिया गया है। लहरपुर ब्लॉक की प्रमुख सरला देवी के विरुद्ध 85 बीडीसी में से 55 सदस्यों ने निर्धारित प्रपत्र पर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस बीते तेरह जून को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन


इसका सत्यापन किया गया। सही पाए जाने पर अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए डीएम अखिलेश तिवारी ने 11 जुलाई 11 बजे लहरपुर ब्लॉक कार्यालय सभागार में बैठक तय की है। इसकी अध्यक्षता एसडीएम लहरपुर सुरेश कुमार करेंगे।

ब्लॉक प्रमुख हरगांव माला देवी के विरुद्ध 105 बीडीसी में से 77 बीडीसी ने बीते 15 जून को अविश्वास प्रस्ताव का शपथ पत्र डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया था।

जांच के बाद उन्होंने इस प्रकरण में भी 12 जुलाई को सुबह 11 बजे हरगांव ब्लॉक मुख्यालय पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक मुकर्रर की है।

एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव चर्चा कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही समस्त कार्रवाई की वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें