फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में डूबे युवक का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। शेखपुर बिलौली पुल से शारदा सहायक नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन गुरुवार को भी पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सदरपुर थाना व कस्बा निवासी श्याम प्रकाश उर्फ रमाकर पाठक (24) पुत्र वेद प्रकाश पाठक बुधवार सुबह घर से निकला था।

एकाएक श्याम प्रकाश शेखपुर-बिलौली के पास स्थित शारदा सहायक नहर पुल पर पहुंचा, वहां पर उसने बाइक खड़ी कर दी। बाइक पर मोबाइल रखकर अचानक नहर में छलांग लगा दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। गोताखोरों ने शेखपुर-बिलौली पुल से सिहारूखेड़ा पुल के बीच युवक को तलाशा मगर उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें