फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज एक लाख लोग करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में योगासन की धूम मचेगी। इस दिन पार्क से लेकर स्टेडियम तक न सिर्फ योग शिविर लगेंगे। खास बात है कि इन शिविरों में प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को करीब एक लाख लोगों के योग शिविर में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शहर से लेकर गंवई इलाकों तक योगासन की छटा नजर आएगी। जिला प्रशासन के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम शहर के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में होगा। यहां पर करीब एक हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

इसके अलावा नेहरू पार्क, विजय लक्ष्मीनगर, महावीर पार्क एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में भी योग शिविर लगेंगे। यह शिविर केवल महिलाओं के लिए आयोजित किए गए हैं। इनके अलावा हर तहसील स्तर पर भी एक-एक योग शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने जनता से गुजारिश की है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी दिनचर्चा में कुछ समय जरूर निकालें और सुबह जल्दी उठकर नजदीकी योग शिविर में पहुंचे। इससे शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा। सरकारी आयोजनों के अलावा पतंजलि, भारत स्वाभिमान समेत अन्य संगठनों की ओर से भी शहरी-ग्रामीण इलाकों में योग शिविर लगेंगे।

यहां होंगे प्रमुख आयोजन
योग दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें मेजर ध्यान चंद स्टेडियम, महावीर पार्क व डायट (महिलाओं के लिए), सरोजनी वाटिका, नेहरू पार्क लोहारबाग, विजय लक्ष्मीनगर पार्क, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद, सरस्वती विद्या मंदिर मोतीपुर चौराहा महमूदाबाद, पक्का ताल लहरपुर, यशोदा कन्या महाविद्यालय, मिश्रिख, एचआरडी इंटर कॉलेज, बिसवां, श्री गांधी इंटर कॉलेज सिधौली व कृषक इंटर कॉलेज महोली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें