फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ तो शर्म करो, हेलमेट लगाकर ही चलो

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चलाते समय हेलमेट लगाकर चलने से जिंदगी का सफर सुरक्षित रहता है। तमाम जागरूकता के बावजूद लोग इससे बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को इसकी याद दिलाने के लिए स्काउट गाइड, परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
विज्ञापन


लालबाग चौराहे पर बिना हेलमेट चलने वालों को गुलाब का फूल देकर उनको शर्मशार किया। एआरटीओ ने सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनना जरूरी बताया। साथ ही गुलाब देकर भविष्य में दोबारा गुलाब का फूल न मिले इसका संकल्प दिलाया।

परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व स्काउट गाइड द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को शहर के लालबाग चौराहे पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह (न्यायिक) के नेतृत्व में लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


स्काउट और गाइड के विद्यार्थियों के माध्यम से बिना हेलमेट दो पहिया वाहन से चलने वाले एवं गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात करने वाले लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए गुलाब के पुष्प दिए गए।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सात ऐसी महिलाओं को हेलमेट प्रदान किया गया जो बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्ति के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता में महिलाओं की अहम भूमिका है।

प्रत्येक महिला, बहन, बेटी, माता और पत्नी के रूप में पुरुष के सबसे नजदीक होती है। इसलिए उनका दायित्व है कि वह अपने भाई, पिता, संतान व पति को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों के उल्लंघन पर उन्हें रोकें।

जिस प्रकार महिलाएं अपने पति और संतान के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना के लिए अनेक व्रत रखती हैं, उसी प्रकार उन्हें अपने परिवारीजनों के स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिये यातायात नियमों के पालन को अवश्य प्रेरित करना चाहिए।

माता-पिता की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को यातायात नियमों के पालन की सीख दें। इस अवसर पर प्रभारी डीआईओएस अरुण कुमार त्रिपाठी, स्काउट गाइड के सचिव ऋषि कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें