फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ससुराल में खुद को गोली से उड़ाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना इलाके में मंगलवार की देर रात एक युवक ने अपनी ससुराल में गोली मारकर खुदकशी कर ली। आननफानन उसे पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


परिवारीजन उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी में थे कि तभी उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के ससुर की तहरीर पर खुदकशी का केस दर्ज लिया है।

जिले के रामकोट क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी अंकित शुक्ल (35) पुत्र मनोज शुक्ल की रेउसा के अमलोरा निवासी राजकुमार मिश्र के यहां ससुराल थी।

इस दौरान वह अपनी ससुराल आया हुआ था। उसके ससुर राजकुमार ने बताया कि अंकित की संगति खराब होने के कारण वह शराब का आदी था।

आये दिन हमारी बेटी सुनीता को प्रताड़ित करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व उसने पत्नी सुनीता को मारपीटकर घर से निकाल दिया था। सुनीता मायके अमलोरा आ गई थी।

18 जून 2019 की देर रात अंकित अपने कुछ साथियों के साथ गाड़ी से ससुराल आया। शराब के नशे में गेट खोलने को कहा। इस दौरान उसने काफी तांडव भी किया।

बाहर का चैनल खुद खोलकर अंकित अंदर घुस आया। जब तक ससुरालीजन घर के अंदर के दरवाजे खोलते तब तक अंकित ने खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को रेउसा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसको सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां देर रात अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि मृतक के ससुर राजकुमार मिश्र की तहरीर पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें