फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में मनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ‘पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ बहुत ही गौरवमयी तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन 21 जून को चयनित स्थलों पर योग करने वाले लोगों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम अखिलेश तिवारी ने बुधवार को संबंधित विभागों व संस्थाओं के संग हुई बैठक में निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून को जिला मुख्यालय पर मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम में मुख्य योग शिविर लगेगा।

इसके अतिरिक्त शहर के महावीर पार्क, सरोजनी वाटिका, नेहरू पार्क लोहारबाग, विजय लक्ष्मीनगर पार्क एवं जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में भी योग कार्यक्रम होगा। सभी ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि महावीर उद्यान पार्क एवं डायट में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां महिला योग शिक्षक के साथ महिला मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम करने के लिए स्थल निर्धारित किए गए हैं।

महमूदाबाद में सरस्वती विद्या मंदिर मोतीपुर चौराहा, लरहपुर के पक्का ताल पर, मिश्रिख के यशोदा कन्या महाविद्यालय, बिसवां के एचआरडी इंटर कॉलेज, सिधौली के गांधी इंटर कॉलेज, महोली के कृषक इंटर कॉलेज में योग दिवस का आयोजन होगा।

ब्लॉक मुख्यालयों पर भी आयोजन होगा। डीएम ने बताया कि योग स्थलों साफ-सफाई, पेयजल, चूना छिड़काव एवं योगासन के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम एवं सीडीओ संदीप कुमार ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक तादाद में आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों में जरूर शामिल हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें