फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दबंगों ने की फायरिंग, दो को पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अकैचनपुर टप्पा गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दबंगों की पिटाई में एक किशोर व युवक सहित दो लोग घायल हो गए। पिटाई करते हुए दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली इलाके के अकैचनपुर टप्पा गांव के अनिल यादव व गांव के ही इरशाद के बीच किसी बात को लेकर बुधवार को कहासुनी हो गई। इसके बाद इरशाद ने अपने परिवारीजनों के साथ मिलकर अनिल के घर पर धावा बोल दिया। अनिल ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया।

आरोपी दीवार के सहारे घर में घुस गए। इस दौरान दबंगों ने लाठी-डंडो से जमकर उसकी पिटाई की जिसमें अनिल के अलावा सदफ जख्मी हो गए। इस दौरान डर पैदा करने के लिए आरोपियों की ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने इरशाद व चकलू को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने पकड़े गए लोगों व घायलों को कोतवाली पहुंचाया।

पुलिस ने अनिल की तहरीर पर इरशाद, चकलू व उनके भाई नुसरत व इरफान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें