फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जख्मी दो और बारातियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो और बारातियों ने दम तोड़ा
विज्ञापन

लखीमपुर हाईवे पर टेड़वा चिलौला के पास हुआ था भीषण हादसा
छह की पहले ही जा चुकी जान
सीतापुर। लखीमपुर हाईवे पर टेड़वा चिलौला गांव के पास सोमवार देर रात टैंकर की टक्कर से जख्मी हुए बारातियों में से दो और बारातियों ने दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। घायल एक और बाराती को गंभीर हालत के कारण लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर दलावल गांव के जगदीश के बेटे सोनू उर्फ सुनील की बारात मछरेहटा इलाके के सेनपुर गढ़ी को सोमवार रात करीब नौ बजे जा रही थी। दूल्हा कुछ साथियों संग कार से था और अन्य बाराती ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के रुकने से शहर कोतवाली क्षेत्र के टेड़वा चिलौला के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में करीब 20 लोग जख्मी हो गए थे। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां छह लोगों ने दम तोड़ दिया था। अन्य लोगों का इलाज चल रहा था। इलाज करा रहे दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को दम तोड़ने वालों में गांव के ही जोगेंद्र (15) पुत्र सुल्तान व अरुण कुमर (15) पुत्र प्रेम शामिल हैं। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या छह से बढ़ कर आठ हो गई। सदर अस्पताल में इलाज करा रहे शिव नारायन को चिकित्सकों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें