फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची को फेंका, शव को कुतों ने नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कैंची पुल के पास एक नवजात बच्ची का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की हालत बेहद खराब थी। शव पर कई जगह जख्म थे। आशंका है कि कुत्तों के नोंचने से शव क्षत-विक्षत हो गया। एक बोरे व कपड़े में लिपटा शव कई दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नवजात के शव की बरामदगी पर लोगों में खासा आक्रोश दिखाई दिया। नवजात को कूड़े की तरह फेंकने वाले को हर कोई कोस रहा था। नवजात को किसने और क्यों फेंका, इसे लेकर भी कयासों का दौर चलता रहा। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें