फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के दो हार लेकर महिलाएं चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के सोनार मंडी में मंगलवार को एक सराफा दुकान पर तीन महिलाओं ने दुकानदार को चकमा देकर सोने के दो हार पार कर दिए। दोनों हारों की कीमत सवा लाख बताई जा रही है। घटना से सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। शहर के निवासी सुधीर रस्तोगी की मुख्य बाजार के सोनार मंडी में रामलखन ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है।

सुधीर का कहना है कि मंगलवार को उनकी दुकान पर तीन महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने सोने का हार दिखाने को कहा। इस पर सोने के तीन हार दिखाए, लेकिन उन महिलाओं तीनों हार रिजेक्ट कर उनसे अच्छे हार दिखाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर सराफा कारोबारी उन हारों को अपने काउंटर मेें नीचे रख लिया और दूसरे हार निकालने दुकान के अंदर चला गया। इस बीच तीनों महिलाओं ने काउंटर में रखे तीन में से दो हार पार कर वहां से चंपत हो गईं।

जब हार निकाल कर दुकानदार काउंटर पर पहुंचा तो महिलाएं गायब थीं। काउंटर में हार चेक किया तो दुकानदार के होश उड़ गए। तीन मेें से दो हार गायब थे।

उनकी कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई गई है। हार गायब होने की खबर पर वहां व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। पता चला कि पड़ोस के एक दुकान पर भी महिलाएं गईं थीं। इस पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।

सीसीटीवी फुटेज में महिलाओं की तस्वीर आई है। दावा किया जा रहा है कि हार गायब करने वाली महिलाओं का हुलिया फुटेज में आई तस्वीरों से मिलता है। पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस तरह की घटना की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें