फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से ट्रांसफार्मर लादे खड़ा ट्रक पावर हाउस नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। पावर हाउस इचौली के लिए छह दिन पहले 20 एमबीए ट्रांसफार्मर ट्रेलर ट्रक पर आए थे। रास्ता संकरा होने की वजह से ये ट्रांसफार्मर पावर हाउस तक नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन


ट्रक तभी वहां तक जा सकते हैं जब कॉलेज की बाउंड्री तोड़ी जाए। कॉलेज प्रशासन उसे बाउंड्री नहीं तोड़ने दे रहा है। उसका कहना है कि पिछली बार भी तोड़ी गई बाउंड्री कॉर्पोरेशन ने नहीं बनवाई थी।

इसे लेकर उप जिलाधिकारी अमित भट्ट ने वहां का निरीक्षण किया। कॉलेज प्रशासन और पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों से हुई उनकी वार्ता बेनतीजा रही।

एसडीएम ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की बात सही है कि पहले चार बार बाउंड्रीवाल तोड़कर बड़े ट्रकों को पावर हाउस के अंदर ले जाया गया पर कॉर्पोरेशन ने बाउंड्री ठीक नहीं करवाई।
विज्ञापन


उधर, 132 केवीए के विद्युत अभियंता प्रेम नारायण शुक्ला ने बताया कि लखनऊ से आपातकाल के लिए मंगाए गए 20 एमबीए के ट्रांसफार्मर को एक करीब 70 फुट लंबे ट्रेलर ट्रक से लाया गया है।

जो पावर हाउस गेट से करीब 100 मीटर दूर सेठ राम गुलाम इंटर कॉलेज की बाउंड्री के पास मुड़ नहीं पा रहा है। ऐसे में ट्रांसफार्मर को ट्रक से उतारकर पावर हाउस में खींचकर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें