बिसवां। जहांगीराबाद रोड पर लगे 11 हजार विद्युत लाइन के पोल में वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन से शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद टीम ने आकर मरम्मत का काम शुरू किया। इससे जहांगीराबाद फीडर के कुछ हिस्सों मंशाराम चुंगी, अमर नगर, पटेल नगर की आठ घंटे बत्ती गुल रही।