फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पास महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली के पास रविवार शाम लुटेरों ने एक महिला से सोने की चेन लूट ली और भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


शहर के प्रेमनगर निवासी जय देवी पत्नी दुलारे रविवार की शाम राजा कॉलेज मैदान में लगी नुमाइश देखने जा रही थी। जब वह शहर कोतवाली से चंद कदम दूर पर पहुंची, तभी लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और भाग निकले।
विज्ञापन


चेन लुटने पर महिला ने शोर मचाते हुए ललकारा, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक लुटेरे भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि महिला की चेन छीनने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें