फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, ससुर ने युवक को दिया जहर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। पत्नी को विदा करने गए पति को पत्नी और ससुर ने खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर साथ आए छोटे भाई ने सीएचसी रामपुर मथुरा में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा क्षेत्र के गौरी शंकरपुरवा निवासी नकछेद ने पुत्री सियापति का विवाह तीन वर्ष पूर्व थानगांव इलाके के कोदौरा निवासी फकीरे के बेटे मेवालाल के साथ की थी। कुछ दिन बाद दोनों में विवाद होने लगा। दोनों के बीच रिश्ते खराब रहने के कारण पत्नी बिना जानकारी के ही मायके चली आई।

ससुराल पक्ष को जब ये जानकारी हुई तो पति मेवालाल अपने भाई सुशील के साथ पत्नी सियापति को विदा कराने गौरीशंकर पुरवा पहुंचा। यही मेवालाल को उसकी पत्नी और ससुर ने मिलकर जहर खिला दिया। हालत बिगड़ती देख भाई शुनील रामपुर मथुरा सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ओपी राय ने बताया कि भाई सुनील की तहरीर पर युवक की पत्नी सियापति व ससुर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। इधर, लड़की के पिता फकीरे का कहना है कि मेवालाल आये दिन लड़की को पीटता था।

जिससे तंग आकर बेटी घर चली आई। उसको लेने के केवल सुनील ही आया था। दामाद मेवालाल नहीं आया था, जिस कारण लड़की को नहीं भेजा। जहर की घटना हमारे घर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें