फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में मरीज बेहाल, घर से ला रहे पंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में मरीज गर्मी से बेहाल हैं। कारण, यहां जरूरत के मुताबिक पंखे नहीं हैं। वार्ड में 31 बेड हैं पर पंखे महज आठ ही लगे हैं। इससे मरीज इस भीषण गर्मी में पसीना-पसीना हो रहे हैं। कोई मरीज घर से पंखा ला रहा है तो कोई हाथ से ही पंखा चलाकर काम चला रहा है। जिला अस्पताल की उदासीनता से मरीज व तीमारदार परेशान हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 31 बेड हैं। यहां पर महज आठ ही पंखे लगे है। इससे जिस पंखे के नीचे मरीज लेटा है उसे तो हवा मिल रही है। बाकी आसपास के अन्य मरीज बिना हवा के ही समय गुजार रहे है। एक पंखे के जरिये तीन लोगों को हवा देने का प्रयास किया जा रहा है।

मेडिकल वार्ड में भर्ती तरीनपुर ऊंचा टीला निवासी सुधीर शुक्ला ने बताया घर से पंखा लाया आया हूं। यहां पर हवा का कोई इंतजाम नहीं है। शिकायत करते है तो कोई सुनता नहीं है।
विज्ञापन


इसी प्रकार हड्डी वार्ड के बरामदे में आठ बेड हैं। इनमें महज तीन पंखे ही लगे हैं। वह भी इतनी धीमी गति से चल रहे हैं कि मरीजों तक हवा नहीं आ रही है।

तालगांव के टकेली निवासी उमाशंकर ने बताया कि वे एक जून से अस्पताल में भर्ती हैं। जब हवा नहीं मिली तो घर से पंखा लेकर आए हैं। कुछ ऐसा ही हाल महिला वार्ड का है।

यहां पर भर्ती गौरियाकलां निवासी जनकदुलारी ने बताया कि अस्पताल में हवा पानी का कोई सुविधा नहीं है। मजबूरी में हाथ से पंखा चलाकर अपने को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


लगवाएंगे पंखे
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुविधा दी जा रही है। जहां पर पंखे की कमी है, वहां पंखे लगवाकर मरीजों को सुविधा दी जाएगी।
- डॉ. एके अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें