फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने कार से पार किए तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की वसूली कर लौट रहे कर्मी की कार से बाइक सवार दो उचक्कों ने करीब तीन लाख रुपये पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेउसा इलाके के सुपौली निवासी संदीप अवस्थी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के लिए काम करता है। वह कंपनी के रुपये वसूल कर कार से लखीमपुर जा रहा था।

उसने बताया कि जब वह लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में लालापुरवा गांव के पास पहुंचा तो उसने कार सड़क किनारे लगा दी और वह एक दुकान पर जाकर सिगरेट पीने लगा।

इस दौरान उसकी कार के शीशे खुले थे। उसकी लापरवाही में बाइक सवार दो लोगों ने उसकी कार में रखे करीब तीन लाख कैश से भरा बैग पार कर दिया और भाग निकले।

जब तक वह कुछ सोच पाता, तब तक उचक्के लहरपुर की ओर बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकले। पीड़ित की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

जिस तरफ पीड़ित की कार खड़ी थी, उसी ओर बदमाश भागे, कार होने के बाद भी पीछा न करना भी सवाल पैदा कर रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर चैंपियन लाल का कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें