फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालीगंज-सीतापुर ट्रैक पर विद्युतीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डालीगंज-सीतापुर ट्रैक पर अब दोगुनी स्पीड से ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके लिए इस रूट पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछाई जाएगी। पहले चरण में सीतापुर-डालीगंज ट्रैक पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होगा। समूचा ट्रैक इलेक्ट्रिक होने के बाद इस रूट पर दोगुनी रफ्तार से गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। इससे मुसाफिरों को सीतापुर से लखनऊ तक सफर में समय की बचत होगी।

सीतापुर में पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के दो ट्रैक हैं। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे का बुढ़वल वाया सीतापुर सीतापुर जंक्शन व ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर मैलानी तथा उत्तर रेलवे का सीतापुर सिटी वाया महोली-रोजा तथा सीतापुर सिटी वाया नैमिषारण्य-बालामऊ शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे का ट्रैक बरसों पहले ब्रॉडगेज में तब्दील हो चुका था। लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग वाया सीतापुर- लखीमपुर- मैलानी- बरेली- कॉसगंज तक मीटर गेज ट्रैक ब्रॉडगेज में परिवर्तित किया जा रहा है।

ऐशबाग-सीतापुर तक ट्रैक मीटर गेज से ब्रॉडगेज में तब्दील होने के बाद इस रूट पर चार जोड़ी ट्रेनें भी दौड़ने लगी हैं। जबकि सीतापुर-लखीमपुर रूट पर ट्रेनें दौड़ना शुरू नहीं हो सकी है।

सीआरएस के मुआयने में तैयार इस ट्रैक को हरी झंडी भी मिल चुकी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब इस रूट पर भी ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद जगी है। आमान परिवर्तन के साथ ही इस ट्रैक के विद्युतीकरण को भी रफ्तार मिलेगी।

आरवीएनएल के सेक्शन सहायक इंजीनयिर अभयकांत झा ने बताया कि पहले चरण मेें डालीगंज-सीतापुर तक विद्युत लाइन बिछेगी। इस रूट के विद्युतीकरण कार्य चालू हो चुका है।

फाउंडेशन तैयार करने के बाद विद्युत पोल लगाए जाएंगे। बाद में उन पर लाइन खींची जाएगी। यह कार्य इसी वर्ष अक्तूबर-नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे यहां के ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी।

चार चरण में पूरा होगा प्रोजेक्ट
पूर्वोत्तर रेलवे के डालीगंज वाया सीतापुर-मैलानी- बरेली-कॉसगंज व पीलीभीत रूट का विद्युतीकरण होगा। पहले चरण में डालीगंज- सीतापुर तक ट्रैक का विद्युुतीकरण किया जाएगा।

दूसरे चरण में सीतापुर-मैलानी और तृतीय चरण में बरेली-कॉसगंज व चौथे चरण में पीलीभीत रूट पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछाई जाएंगी। सवा चार अरब के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2022 तय है।

सीतापुर जंक्शन पर चल रहा काम
विद्युतीकरण के लिए सीतापुर जंक्शन यार्ड में फाउंडेशन तैयार किए जा रहे हैं। यहां फाउंडेशन पर पत्थरों को ढालने के बाद उस पर विद्युत पोल खड़े किए जाएंगे। यह काम के पूरा होने के बाद लाइनें बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


डालीगंज वाया सीतापुर-मैलानी-बरेली-कॉसगंज ट्रैक का विद्युतीकरण होना है। चार चरणों के इस प्रोजेक्ट पर सवा चार अरब बजट खर्च होगा।

इसे वर्ष 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहले चरण में डालीगंज-सीतापुर तक इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का कार्य इसी साल पूरा कर लिया जाएगा।
- जगन्नाथ मिश्रा, सहायक प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें