फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साईकिल सवार पत्नी की मौत, पति व बेटी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तम्बौर (सीतापुर)। थाना इलाके में शनिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साईकिल सवार दम्पत्ति को रौंद दिया। हादसे में दंपती व उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के रिहार निवासी रामचंद्र अपनी पत्नी कौशल्या (35) की दवाई लेने साईकल से बेहटा गया था। उनके साथ एक साल की बेटी सत्या भी थी। शनिवार की शाम वापस घर लौटते समय लहरपुर-तंबौर मार्ग पर सुमली मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दंपती को रौंद दिया।


हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कौशल्या की मौत हो गई। पति रामचंद की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि बेटी सत्या को प्राथमिक उपचार के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन



उधर, हादसे को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें