फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में पहुंचा मगरमच्छ, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मगरमच्छ देखने को पुल के पास उमड़े लोग
विज्ञापन

सरैंया (सीतापुर)। सदरपुर थानाक्षेत्र में शारदा नहर में गुरुवार की सुबह मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को शांत कराकर वहां से हटाया।

सदरपुर थाना इलाके के अफसेरिया हुसैनपुर-खैरपुर शारदा नहर निकली है। गुरुवार की सुबह ग्रामीण वहां से निकले तो शारदा नहर के पुल के पास ग्रामीणों को नहर में मगरमच्छ तैरता दिखाई दिया। इस समय नहर में पानी बंद होने से बेहद कम हो गया है, जिससे मगरमच्छ नदी के किनारे आने पर साफ दिख रहा था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भारी भीड़ पुल के आसपास जमा हो गई। इसी बीच ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग के जितेंद्र सिंह, आरक्षी सुशील सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। साथ ही वहां पर इकट्ठा ग्रामीणों को भी मौके से हटाया।
विज्ञापन


उसे किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाने की ग्रामीणों को सलाह दी। कहा इसे पानी में ही रहने दिया जाए। रेंजर बसंत सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि शारदा नहर में कहीं से मगरमच्छ आ गया है। यह मगरमच्छ यदि आगे जाता है तो उसे जाने दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अगर यह मगरमच्छ आगे नहीं जाता है तो उसे शुक्रवार को पकड़वाकर गहरे पानी में छुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें