फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिच्छू के डंक से बालिका की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना रेउसा क्षेत्र में दादी के संग छत पर सोते समय बिच्छू ने एक बालिका को डंक मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रेउसा के ग्राम सिकड़िहा निवासी पिंकू बाजपेई की 11 वर्षीय पुत्री शिखा अपनी दादी संग छत पर सो रही थी। सोते समय रात में अचानक एक बिच्छू ने डंक मार दिया। जिससे शिखा एकाएक चिल्लाकर नींद में उठ गई। इससे परिवारीजन जग गए।

इधर-उधर देखने पर बिच्छू दिखाई पड़ी। आननफानन परिवारीजनों ने बिच्छू को मार दिया और घायल बालिका को इलाज के लिए रेउसा ले गए, जहां पर एक निजी अस्पताल में उसे दिखाया, जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें