फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बचाने के चक्कर में करंट से झुलसी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव इलाके में जमीन पर टूटी पड़ी भी लाइन, मृतका का पति भर्ती
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थानगांव क्षेत्र में बुधवार की अलसुबह टूटे पड़े हाईटेंशन तारों में एक ग्रामीण उलझकर गिर गया। शोरशराबा सुनकर पति को बचाने पहुंची महिला को करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति झुलस गया। हादसे की जानकारी पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने जिम्मेदारों को फोन लगाया मगर कॉल रिसीव नहीं हुआ।

आननफानन लोगों ने झुलसे ग्रामीण को सीएचसी पहुंचाया। विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवता विधायक ने मृतका के परिवारीजनों को सांत्वना देकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। थाना थानगांव क्षेत्र के कैथौरा मजरा बैजवारी गांव में मंगलवार की रात किसी पहर गांव से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह गांव निवासी हरि प्रसाद उठा और अंजाने में वह घर के बाहर टूटे पड़े करंट दौड़ते हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पति को करंट लगता देख उसकी 55 वर्षीय पत्नी सोना देवी उर्फ अनिल कुमारी बचाने दौड़ी। जिससे उसे भी करंट लग गया। करंट लगने से सोना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को झुलसने की वजह से सीएचसी रेउसा ले जाया गया।

घटना के बाद लोगों ने शट डाउन के लिए रेउसा के पॉवर हाउस में फोन किया, लेकिन वहां के कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्रामीणों ने स्वयं जाकर बिजली आपूर्ति कटवाई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाह को लेकर नाराजगी जताई। खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिवार वालों को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने उनको सात लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

इधर पावर कॉर्पोरेशन के जेई वीके सिंह का कहना है कि तार जर्जर हैं। स्पार्किंग की वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं। तार बदलवाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। एसडीएम बिसवां किंशुक श्रीवास्तव व सीओ महमूदाबाद भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर संजीव कुशवाहा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो माह में चार लोगों की मौत
सीतापुर। इसे पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही कहें या फिर विभाग का जर्जर सिस्टम। पिछले दो माह के भीतर हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर चार लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को थानगांव में करंट से सोना देवी की मौत से पहले ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को बिसवां के शेखापुर में मानपुर निवासी रोहित पुत्र मोलहे की मौत हुई थी। इससे पूर्व 25 मार्च को शहर के पूर्णागिरी मोहल्ले में मनोज की करंट से मौत हुई थी। एक मार्च को बिसवां के दासापुर के पास ललित नाम के व्यक्ति की करंट से जान चली गई थी। कई लोग बुरी तरह झुलस भी चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें