फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.09 करोड़ से संवरेगा अमर शहीद पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित अमर शहीद लाल बाग पार्क का कायाकल्प किया जाएगा। इस पार्क को अमृत योजना के तहत संवारा जाएगा। इस पार्क का सुंदरीकरण तो होगा ही, साथ ही वहां पर हरियाली भी देखने को मिलेगी। पार्क में खूबसूरती को चार-चांद लगाने के लिए फव्वारे का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन


लोगों को ठंडी ताजी आबोहवा व सुकून के कुछ पल पार्क में बिताने के लिए वहां पर बैठने को फैंसी बेंच स्थापित की जाएंगी। पार्क में लोगों के मॉनिंग वॉक के लिए पॉथवे भी बनाया जाएगा। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। खानपान की सुविधा को लेकर कैंटीन बनेगी।

पार्क में इन सब कार्यों पर करीब 1.09 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। शहर स्थित अमर शहीद लाल बाग पार्क को संवारने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उसे मंजूरी को शासन को भेज दिया गया है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही यह पार्क नए लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन


ये है लालबाग पार्क का इतिहास
शहर का लालबाग पार्क स्वतंत्रता संग्राम का गवाह है। यह वही धरती है, जहां 18 अगस्त 1942 को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आजादी के दीवानों ने मोर्चा खोला था। इस आंदोलन से तिलमिलाई ब्रिटिश सरकार के कारिदंों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोलियों की बौछार कर दी थी। इस गोलीकांड में मुन्नालाल मिश्रा, चंद्रभाल मिश्रा, रघुवर दयाल, बाबूराम, मैकूलाल, मोहर्रम अली के अलावा 10 साल का बालक कल्लूराम शहीद हो गए थे। आजादी के परवाने तमाम लोग घायल हो गए थे। शहीदों के खून से लाल होने वाली इस धरती पर उनकी याद में शहीद स्तंभ बनवाया गया था।

शासन को भेजा प्रस्ताव
अमृत योजना के तहत लालबाग पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी और बजट आवंटित होते ही पार्क के सुंदरीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
राकेश राठौर, सदर, विधायक

लालबाग पार्क चयनित
अमृत योजना में लालबाग पार्क का चयन किया गया है। पार्क के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। बस स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

राधेश्याम जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें