फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

915 ने छोड़ी टीईटी परीक्षा, 21903 हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को 915 अभ्यर्थियों ने टीईटी से किनारा कर लिया। यह अभ्यर्थी बिना परीक्षा का सामना किए ही मैदान छोड़ गए। वहीं 21903 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके हालात की जानकारी ली। दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपट गई।
विज्ञापन


टीईटी की पहली पाली सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच आयोजित हुई। इस पाली में प्राथमिक स्तर के कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा हुई। इसके लिए 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 14449 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 13911 ने परीक्षा दी, जबकि 538 गैर हाजिर रहे।

इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 से 5 बजे के बीच आयोजित हुई। इस पाली के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें पंजीकृत 8369 के सापेक्ष 7956 ने परीक्षा दी। 413 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इससे पहले सभी परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन


गेट पर तलाशी लेकर ही अभ्यर्थियों को कक्ष के अंदर जाने की अनुमति दी गई। तलाशी की वीडियो रिकॉर्डिग भी कराई गई। जिलाधिकारी शीतल वर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई है। कहीं कोई दिक्कत सामने नहीं आई।


बोले अभ्यर्थी
ठीक था प्रश्नपत्र
प्रश्नपत्र न तो बहुत सरल और न ही बहुत कठिन था। कुछ प्रश्न जरूर कठिन थे। इनको हल करने में थोड़ी बहुत दिक्कत आई। बाकी प्रश्नपत्र ठीक ढंग से निपट गए। - मुनीष द्विवेदी
विज्ञापन


समझे हुए थे प्रश्न
अधिकांश प्रश्न समझे हुए थे। इनको कई बार पढ़ चुके थे। इससे उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक जरूर आएंगे। मेरिट बढ़ने की उम्मीद है। - श्रद्धा

कोर्स से अलग थे प्रश्न
दूसरा प्रश्नपत्र कुछ कठिन था। इसमे तमाम प्रश्नपत्र कोर्स से अलग थे। पहले इनको समझा, उसके बाद हल करना शुरू किया। इसकी वजह से समय अधिक लगा। - विनय

अलग था प्रश्न पत्र
अब तक हुई टीईटी परीक्षा से आज प्रश्नपत्र अलग ही था। कई ऐसे प्रश्न आए थे जिनको अब तक प्रतियोगी परीक्षा में सामना करना नहीं पड़ा था।
- वंदना सिंह

अच्छा था प्रश्न पत्र
प्रश्नपत्र बहुत ही अच्छा हुआ है। अधिकांश प्रश्न हल कर दिए हैं, इससे आशा है कि टीईटी में जरूर पास हो जाएंगे। इससे आगे के रास्ते खुलेंगे।
- रजनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें