फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक उद्यमों में लगाए जाएंगे पीआरडी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सार्वजनिक उद्यम, स्थानीय निकाय व शैक्षिक संस्थाओं में सुरक्षा के लिहाज से अब पीआरडी जवान ही लगाए जाएंगे। प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स की सेवाएं नहीं ली जाएंगी। इसको लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


विभिन्न सार्वजनिक उद्यमों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय व अर्धशासकीय संस्थाओं में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स की सुविधाएं ली जा रही हैं जबकि सरकारी स्तर पर पीआरडी जवान प्रशिक्षित किए गए हैं। इनको सुरक्षा के तौर-तरीके बताए गए हैं लेकिन डिमांड न होने की वजह से इनको रोजगार नहीं मिल रहा है।

इस पर शासन ने निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर पीआरडी जवान की ही सेवाएं ली जाएं। जिले में पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित पुरुष, महिला पीआरडी जवान उपलब्ध हैं जिन्हें शासनादेश के अनुुसार 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रति सेवक भुगतान किया जाए। इसे लेकर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने ईओ को पत्र जारी किया है। पत्र के जरिये सुरक्षा ड्यूटी के लिए मांगपत्र कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन



उपलब्ध कराएं डिमांड
जिले में प्रशिक्षित जवान मौजूद हैं। सार्वजनिक संस्थाएं अपनी जरूरत के हिसाब से विभाग को डिमांड मुहैया करा दें। उनको जवान उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ये संस्थाएं प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की सेवाएं लेना बंद कर दें।
विज्ञापन

-विष्णुपाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें