फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 26 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच की हालत नाजुक, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

सिधौली/संदना (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में सोमवार रात श्रद्धालुओं की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में 26 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया। पांच श्रद्धालुओं की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह बस रेउसा थाना क्षेत्र से नैमिषारण्य होते हुए हरिद्वार जा रही थी। बस में 61 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद सभी श्रद्धालु घर वापस लौट गए हैं। रेउसा थाना क्षेत्र से सोमवार की देर रात श्रद्धालुओं की एक बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


इस बस में क्षेत्र के कई गांवों के 61 लोग सवार थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नैमिषारण्य दर्शन करते हुए हरिद्वार जाना था। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर संदना इलाके में रालामऊ गांव के करीब रात लगभग डेढ़ बजे अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

हादसे में नफीस निवासी गढियनपुरवा, रामनरेश निवासी सुपौली, रामकुमार निवासी भिठौरा, महेश्वर निवासी बेलौरा, जगरानी, राम खेलावन, रंगीली देवी, तेजवती निवासीगण पासिनपुरवा, धन्नो, रामप्यारी, रामकेशन, रंजित, रामअवतार, अंकुर, दिनेश, नंदिनी, धरमा देवी, लक्ष्मी देवी, प्यारेलाल, शिवानी, आशा देवी, बैजनाथ पुत्र सुंदरलाल, केशवराम, नंदरानी, मूला व बैजनाथ पुत्र छोटे निवासीगण भिठौली घायल हो गए।

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह कई श्रद्धालु अपनी जान बचाकर बस से बाहर निकले और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान नफीस, तेजवती, धन्नो, रामप्यारी व महेश्वर की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दुर्घटना से सहमें अन्य श्रद्धालु घर वापस लौट गए हैं।

ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
हरगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में मंगलवार की दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सीएचसी ले जाते समय एक की मौत हो गई। जबकि दो का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।

ट्रिपिलिंग के बाद भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद मौके पर वाहन छोड़कर ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के जल्लाबाद महसी में रहने वाला आशाराम (45) पुत्र रामभरोसे मंगलवार को गांव के ही गोविंद व विमल के साथ एक ही बाइक पर हरगांव गन्ना समिति आ रहा था।

हरगांव कस्बे में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक आशाराम चला रहा था। ट्रिपिलिंग के बाद भी उसने हेल्मेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन


उसके सिर में गहरी चोट लगने से खून काफी बह गया था। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही आशाराम ने दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक भाग गया था। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें