फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व बाइक की आमने-सामने भिडंत में कोटेदार समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली में हाईवे पर मनवा तिराहे के पास हादसा
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में हाईवे पर शनिवार की रात रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इसमें एक कोटेदार समेत बाइक सवार दो की मौत हो गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक व परिचालक भाग गए।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छोटीपुरवा मजरा बांसखेड़ा में रहने वाला सुरेंद्र (35) पुत्र बुद्धा रात करीब आठ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। हाईवे पर मनवा तिराहे के पास किसी गांव जाने के लिए यह अपनी बाइक रांग साइड में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद बस छोड़कर चालक-परिचालक भाग निकले। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें