फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीर को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन


खैराबाद (सीतापुर)। एआरटीओ कार्यालय जा रहे हरगांव क्षेत्र के एक युवक को दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरगांव क्षेत्र के पचनापुर गांव निवासी सुखविेंदर सिंह (38) शुक्रवार को बाइक पर से एआरटीओ कार्यालय किसी काम से जा रहा था। खैराबाद इलाके में अकबरपुर के पास पीछे से दो बाइकों पर आए चार लोगों ने ओवरटेक करते हुए सुखविंदर पर गोलियां चला दीं। इससे सुखविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें