फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में सरकारी पुस्तकों के वितरण का मामला
सीतापुर। महोली कस्बे के राम प्रताप बाल विद्या मंदिर में सरकारी पुस्तकें वितरित किए जाने के मामले में अब प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। बीएसए ने महोली बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि बीएसए पन्नाराम को राम प्रताप बाल विद्या मंदिर में छापे के दौरान सरकारी पुस्तकें मिलीं थीं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनामिका गुप्ता बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कर रही थी। यह पुस्तके परिषदीय विद्यालय के बच्चों को बांटने के लिए आई थी। सरकारी स्कूल में वितरण को आई ये पुस्तकें इस विद्यालय में कैंसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। बीएसए ने पुस्तकों को अपने कब्जे में लेते हुए स्कूल प्रबंधक, महोली व पिसावां बीईओ को नोटिस जारी की थी। नोटिस के बाद जवाब न मिलने पर बीएसए ने बीईओ महोली को स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बदला पटल
बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक सुनील सिंह शिक्षकों के समायोजन का पटल देख रहे थे। सुनील सिंह के अस्वस्थ्य होने के कारण बीएसए पन्नाराम ने उनसे यह पटल हटा लिया है। उनकी जगह कनिष्क लिपिक रामसहारे वर्मा को समायोजन पटल पर काम शुरू करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें